फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लग्जरी कार ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। लग्जरी कार ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली में घुस गई। इसमें चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल हुए युवक एक निजी अस्पताल में कार्यरत हैं। हादसा उस समय हुआ जब यह लोग मुरादाबाद किसी काम से जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। जहां प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है। शुक्रवार की रात साढ़े आठ बजे करीब नखासा थाना क्षेत्र के मुरादाबाद रोड स्थित आवाद वाली के नजदीक कार अनियंत्रित होकर ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली में घुस गई। इसमें संभल के पल्स अस्पताल में कार्यरत मोहल्ला नखासा निवासी कार चालक शादाब, शुऐब और अमान घायल हो गए। हादसा उस समय हुुआ जब यह तीन लोग मुरादाबाद किसी काम से जा रहे थे। जैसे ही आवाद वाली के पास पहुंचे तो ईंटों से भरे ट्रैक्टर-ट्राली चालक ने ब्रेक लगा दिए। पीछे चल रही कार इसी दौरान घुस गई। इसमें तीनों लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जिला अस्पताल भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। जहां दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें