संभल। बिजली निगम की बिजली बिल राहत योजना 2025-26 का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं में उत्साह का माहौल बना है। योजना के प्रथम चरण में अब तक संभल डिवीजन में करीब करीब 1288 उपभोक्ताओं ने रजिस्ट्रेशन कराते हुए लाभ लिया है, जिससे निगम को 1.03 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है।
बिजली बिल राहत योजना का पहला चरण 1 दिसंबर से 31 दिसंबर तक चलेगा। जिसमें मूलधन में 25 प्रतिशत तक की छूट मिलनी है तो सरचार्ज/ब्याज में 100 प्रतिशत छूट दिए जाने का प्रावधान है। इतना ही नहीं, छोटी आसान किश्तों में भी उपभोक्ता बकाया बिल जमा कर सकते हैं। इस योजना को लेकर उपभोक्ता उत्साहित नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को भी कई उपभोक्ताओं ने योजना में रजिस्ट्रेशन कराया।
आंकड़े पर गौर किया जाए तो संभल डिवीजन में एसडीओ प्रथम क्षेत्र के 33 उपभोक्ता योजना का लाभ ले चुके हैं। एसडीओ द्वितीय क्षेत्र के 618 उपभोक्ता लाभान्वित हुए हैं। एसडीओ तृतीय क्षेत्र के 30 उपभोक्ताओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है जबकि एसडीओ चतुर्थ क्षेत्र के 607 उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ लिया है। इस तरह 1288 उपभोक्ताओं ने 1.03 करोड़ रुपये का बिल जमा कर दिया है। इनमें कनेक्शन लेकर कभी बिल जमा नहीं करने और काफी समय से बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ता शामिल हैं। दो किलोवाट तक के घरेलू उपभोक्ताओं और एक किलोवाट तक के कामर्शियल उपभोक्ताओं ने योजना में रजिस्ट्रेशन कराकर बकाया बिल जमा किया है।
0000000
एकमुश्त बकाया जमा करने के साथ ही किश्तों में भी भुगतान
संभल। डिवीजन क्षेत्र में अभी तक जिन उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ लिया है, उनमें एकमुश्त बकाया जमा करने वालों के अलावा किश्तों में भुगतान करने वाले भी शामिल हैं। किश्तों में भुगतान करने पर उपभोक्ताओं पर ज्यादा बोझ भी नहीं पड़ेगा।
0000000
तीन चरणों में है योजना
बिजली बिल राहत योजना पहला चरण दिसंबर महीने के अंत तक चलेगा। द्वितीय चरण 1 जनवरी से शुरू होकर 31 जनवरी तक रहेगा। जबकि तृतीय चरण 1 फरवरी से 28 फरवरी तक होगा।
0000000
.बिजली बिल राहत योजना उपभोक्ताओं को राहत देने वाली है। जिसमें मूलधन और सरचार्ज में छूट मिल रही है। उपभोक्ता योजना का लाभ ले भी रहे हैं। जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक योजना में रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है उनसे अपील है कि वह लाभ उठाएं।
-जेपी वार्ष्णेय, एसडीओ प्रथम संभल