फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: श्री अन्न को दैनिक आहार में शामिल करने पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। कुढ़फतेहगढ़ के गांव पल्था मिठ्ठनपुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में शुक्रवार को श्री अन्न रेसिपी विकास व उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें श्री अन्न से होने वाले लाभ की जानकारी दी गई। साथ ही, इन्हें दैनिक आहार में भी शामिल करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान डीएम ने रेस्टोरेंट मालिकों और मिठाई व्यापारियों से मिलेट आधारित व्यंजन अपने मेन्यू में शामिल करने का आह्वान किया और जनता से इसके प्रचार-प्रसार में सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में डीएम ने बताया कि मिलेट में गेहूं और चावल की तुलना में अधिक विटामिन, फाइबर और अन्य पोषक तत्व मौजूद हैं। इनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होने के कारण यह स्वास्थ्य के लिए विशेष रूप से लाभकारी हैं। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों से श्री अन्न के प्रचार-प्रसार और इसके उपयोग को बढ़ावा देने में सहयोग करने की अपील की।
वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. हरेंद्र सिंह रिंकू ने बताया कि श्री अन्न स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद हैं और इनके नियमित सेवन से कई बीमारियों से बचाव संभव है। उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार जनता तक पोषक और संतुलित आहार पहुंचाने के लिए कई योजनाएं चला रही हैं। सभी लोगों को इन योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए और श्री अन्न को अपने भोजन में शामिल करना चाहिए। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक अरुण कुमार त्रिपाठी सहित कृषि वैज्ञानिक डा. अरविंद कुमार, डा. ज्योति स्वरूप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें