फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बजट के अभाव में रुका एआरटीओ कार्यालय का निर्माण कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। बहजोई मार्ग पर किसौली गांव में एआरटीओ कार्यालय का निर्माण कार्य बजट के अभाव के चलते एक महीने से रुका हुआ है।
विज्ञापन

प्रशासन ने बहजोई मार्ग पर स्थित गांव किसौली में एआरटीओ कार्यालय के लिए करीब 28 बीघा भूमि चिह्नित की थी। शासन ने कार्यालय निर्माण के लिए 10.73 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत करते हुए पहली किस्त में दो करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया। जल निगम मुरादाबाद ने संस्था सीएंडडीएस को निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी। संस्था ने मिले बजट से कार्यालय भवन और सारथी हाल को लेकर काम शुरू कराया।
भूतल तैयार करने के साथ ही पहली मंजिल पर निर्माण हुआ और पिलर भी खड़े कर दिए गए हैं। इस बीच बजट की कमी सामने आने लगी तो शासन से पत्राचार किया गया। नवंबर महीने में शासन ने दो करोड़ रुपये की दूसरी किस्त मंजूर की लेकिन यह बजट अभी तक आवंटित नहीं हो सका। ऐसे में संस्था द्वारा एक महीने से निर्माण कार्य भी नहीं कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को आरटीओ मुरादाबाद राजेश कुमार ने निर्माणाधीन कार्यालय का निरीक्षण किया तो काम रुका हुआ मिला। आरटीओ ने इसे लेकर शासन से पत्राचार करने के निर्देश दिए। एआरटीओ अमिताभ चतुर्वेदी का कहना है कि पहले भी बजट के लिए पत्राचार किया गया था। एआरटीओ कार्यालय बन जाने से संभल, चंदौसी, गुन्नौर तहसील क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें