फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मेला परिसर की भूमि पर फिर शुरू हुआ निर्माण, आमने-सामने आए ट्रस्ट के पदाधिकारी व ठेकेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई(संभल)। मेला ट्रस्ट के पदाधिकारियों व पालिका के ठेकेदारों के बीच उस समय विवाद हो गया, जबकि ठेकेदारों की ओर से बीते कई दिनों से बंद पड़ा मेला की जमीन पर सत्संग भवन का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया। कई घंटे तक चले विवाद के बाद सत्संग भवन का निर्माण कार्य बंद हो गया और ठेकेदार मौके से वापस लौट गए। इस बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने भी घटना की जांच-पड़ताल की।शनिवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे कलक्ट्रेट के निकट मां भगवंतपुरवाली देवी मंदिर मेला की जमीन पर पालिका के ठेकेदार पहुंच गए और सत्संग भवन का बंद पड़ा निर्माण कार्य शुरू करा दिया। भनक लगने पर ट्रस्ट के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और शुरू हुए निर्माण कार्य का विरोध करने लगे। इस बीच पदाधिकारियों व ठेकेदारों के बीच नोकझोंक हुई और बाद में विवाद की स्थिति बन गई। वहीं, ठेकेदारों का कहना था कि अधिकारियों के आदेश पर बंद पड़ा सत्संग भवन का निर्माण कार्य शुरू कराया गया है।
विज्ञापन

वहीं, ट्रस्ट के पदाधिकारियों का कहना था कि अधिकारियों का आदेश दिखाकर ही निर्माण कार्य शुरू किया जाए। मौके पर पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे दरोगा ने पहले तो दोनों पक्षों की बात सुनी। बाद में अधिकारियों के आदेश का हवाला देते हुए पदाधिकारियों से निर्माण कार्य न रोकने को कहा। वहीं, कुछ देर बाद दरोगा ने फिर से अधिकारियों के आदेश का हवाला देते हुए ठेकेदारों से निर्माण कार्य बंद करने की बात कही। इसके कुछ देर बाद मौके से ठेकेदार वापस चले गए।

60 दिन से धरना दे रहे हैं पदाधिकारी
मामले में पदाधिकारियों का कहना था कि मेला की जमीन पर पालिका की ओर से सत्संग भवन का निर्माण कार्य नियम विरुद्ध कराया जा रहा है। इसको लेकर मंदिर परिसर में पदाधिकारियों का धरना 60 वें दिन भी जारी रहा। इसके अलावा पूरे मामले में पदाधिकारियों ने उच्चाधिकारियों से मिलकर समस्या का समाधान कराए जाने की मांग की बात भी कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें