फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: एआरटीओ कार्यालय के भवन निर्माण में तेजी, एआरटीओ ने देखीं व्यवस्थाएं

Thu, 03 Jul 2025 01:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। बहजोई मार्ग पर स्थित गांव किसौली में एआरटीओ कार्यालय के भवन का निर्माण चल रहा है। बुधवार को एआरटीओ अमिताभ चतुर्वेदी निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की जानकारी ली। एआरटीओ कार्यालय के भवन में 10.86 करोड़ रुपये खर्च किए जाने हैं। मालूम हो अभी तक एआरटीओ कार्यालय संभल तहसील परिसर में संचालित होता है।संभल जिला बने हुए 14 वर्ष से ज्यादा हो गए हैं लेकिन कई कार्यालय अस्थाई तौर पर दूसरे विभाग के भवनों में ही संचालित होते हैं। इसी तरह एआरटीओ कार्यालय भी तहसील परिसर में संचालित होता है। जो वाहन फिटनेस, पंजीकरण व अन्य काम के लिए लाए जाते हैं तो इधर-उधर खड़े करने पड़ते हैं। इस कार्यालय के भवन का निर्माण कार्य कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेस (उत्तर प्रदेश जल निगम) के द्वारा किया जा रहा है।
विज्ञापन

एआरटीओ ने बताया कि विभाग के पास खुद का कार्यालय होने से लोगों को राहत मिलेगी। वाहनों का पंजीकरण, हस्तांतरण सहित 26 जनहित गारंटी सुविधाओं की उपलब्धता रहेगी। सारथी कार्यालय बनेगा, जहां ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित कार्य होंगे। बताया कि कार्यदायी संस्था के द्वारा तेजी से कार्य किया जा रहा है। उम्मीद है जल्द ही कार्यालय मिल जाएगा और आम लोगों के साथ कर्मचारियों को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें