फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: चंदौसी में प्लेज इंडस्ट्रियल पार्क बनने से औद्योगीकरण का होगा विस्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। संभल जिला औद्योगिक क्षेत्र में लगातार बढ़ रहा है। इन्वेस्टर्स समिट में उद्यमियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया था। अब औद्योगिक क्षेत्र को विकसित करने के लिए औद्योगिक पार्क बनेगा। सरकार ने स्वीकृति दे दी है। यह पार्क चंदौसी में बनाया जाना है। सरकार ने एक महीने पहले ही प्लेज (प्रमोटिंग लीडरशिप एंड इंटरप्राइस फॉर डेवलपमेंट ऑफ ग्रोथ इंजन) योजना शुरू की है।
विज्ञापन

इस योजना को शुरू निजी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए किया गया है। इसी क्रम में चंदौसी के मेंथा कारोबारी फूल प्रकाश की ओर से औद्योगिक पार्क के लिए आवेदन किया गया था। जो स्वीकृत हो गया है। संयुक्त आयुक्त उद्योग योगेश कुमार ने बताया कि यह औद्योगिक पार्क 22 एकड़ जमीन में बनाया जाना है। चंदौसी शहर से करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर बनेगा। इसके विकसित करने के लिए सरकार की ओर से कम ब्याज पर 22 एकड़ भूमि को विकसित करने के लिए 5.80 करोड़ रुपये जारी भी कर दिए हैं।
इस धनराशि से सड़क, पानी, बिजली, नाली और अन्य जरूरी प्रक्रिया को कराया जा सकता है। यह कम ब्याज पर विकसित करने के बाद अदा करना होगा। संयुक्त आयुक्त उद्योग ने बताया कि इस औद्योगिक पार्क के मानक के अनुसार प्रति एकड़ एक उद्योग स्थापित किया जा सकता है। चंदौसी में 22 एकड़ भूमि में औद्योगिक पार्क बनाया जाना है तो कम से कम 22 उद्योग स्थापित किए जाएंगे। 22 उद्योग से कम उद्योग स्थापित किए नहीं जा सकते। ज्यादा में यह संख्या कितनी भी हो सकती है।
विज्ञापन


जिले में औद्योगीकरण को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त आयुक्त उद्योग सम्मानित किए गए

संभल जिले में औद्योगीकरण को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त आयुक्त उद्योग योगेश कुमार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया है। उन्होंने औद्योगिक पार्क के लिए प्रस्ताव भेजा था। अन्य उद्योगिक मामलों में भी वह लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसी के चलते वह लखनऊ में सम्मानित किय गया है। संयुक्त आयुक्त उद्योग ने बताया कि जिले में पहला औद्योगिक पार्क स्वीकृत हुआ है। कोई भी व्यक्ति जिसके पास 10 एकड़ न्यूनतम और अधिकत 50 एकड़ भूमि है वह आवेदन कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें