फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बजट के फेर में अटक गया नए रोडवेज बस स्टैंड का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। पावर हाउस में प्रस्तावित परिवहन निगम के रोडवेज बस स्टैंड का निर्माण कार्य शुरू होने से पहले ही बजट के अभाव में अटक गया। निर्माण कार्य करने वाली कार्यदायी संस्था सीएनडीएस ने बजट की धनराशि न मिलने से कार्य शुरू नहीं किया। कब निर्माण कार्य शुरू होगा, इसको लेकर परिवहन अधिकारियों में भी संशय बना हुआ है।फिलहाल आजाद रोड पर रोडवेज बस स्टैंड संचालित है। यहां न तो यात्रियों के बैठने की समुचित व्यवस्था है और न ही धूप व बारिश से बचने के लिए कोई इंतजाम हैं। दिनभर यात्री धूप में खड़े होकर बसों का इंतजार करते हैं। वहीं अगर बारिश आ जाए, बचने के लिए यात्री इधर उधर की दुकानों के नीचे शरण लेते हैं। यहां जगह कम होने के कारण रोडवेज स्टैंड के बाहर हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन

इन मुसीबतों को देखते हुए सामाजिक संगठनों ने परिवहन विभाग के आला अधिकारियों को संबोधित ज्ञापन भी भेज कर रोडवेज बस स्टैंड को शहर से बाहर ले जाने की मांग की। पूर्व डीएम ने शासन को पत्र लिखकर रोडवेज बस स्टैंड को बदायूं रोड पर बनाने की पैरवी की थी।
इसके बाद बदायूं चुंगी के नजदीक पावर हाउस की दो एकड़ भूमि को चिह्नित कर नए रोडवेज स्टैंड को बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। इसमें वाहनों की पार्किंग, वर्कशॉप और शौचालय आदि सुविधा यात्रियों को दी जानी शामिल थीं। भूमि चिह्नित होने के बाद यहां की मिट्टी की भी जांच हो चुकी है। करीब एक वर्ष होने का आया। अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। इस संदर्भ में एआरएम प्रेम सिंह से मोबाइल पर जानकारी करने का प्रयास किया गया तो संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन

रोडवेज बस स्टैंड इंचार्ज राजीव यादव ने बताया कि नए रोडवेज की चिह्नित भूमि की भार वहन क्षमता के लिए मिट्टी की जांच भी पूरी हो चुकी है। लेकिन नए रोडवेज बस अड्डे का निर्माण कार्य करने वाली लखनऊ की सीएनडीएस कार्यदायी संस्था को विभाग की तरफ से बजट जारी नहीं किया गया है। धनराशि जारी होने के बाद रोडवेज बस अड्डे का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।


पावर हाउस में रोडवेज बनने से लोगों को मिलेगी जाम से निजात
वर्तमान में आजाद रोड पर रोडवेज बस स्टैंड संचालित है। मुरादाबाद और बदायूं की ओर से आने जाने वाली बसें मालगोदाम कब्रिस्तान के नजदीक रेलवे फाटक से होकर गुजरती हैं। अधिकांश समय फाटक बंद होने से यहां जाम की स्थिति बनी रहती है। जाम में बसें फंसने पर यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं फाटक पार करके पावर हाउस की भूमि है। जहां नया रोडवेज बस स्टैंड बनना है। पावर हाउस में बस स्टैंड बनने से जाम से छुटकारा मिल सकेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें