फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पूरा नहीं हुआ शहर के नालों का निर्माण, बारिश में हो रही दिक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। शहर वासियों को बारिश से होने वाले जलभराव से निजात दिलाने के लिए शहर के प्रमुख नालों को अतिक्रमण मुक्त कराने के बाद करीब डेढ़ करोड़ की लागत से शहर में छह नालों का निर्माण होना है। इसमें तीन नाले बन कर तैयार हो चुके हैं। तीन प्रमुख नालों का कार्य धीमी गति से चल रहा है। इसके कारण बारिश होने पर शहर में जलभराव की समस्या और भी विकराल हो रही है।
विज्ञापन



बता दें कि शहर में बारिश होने पर फव्वारा चौक, स्टेशन रोड, संभल गेट, जारई गेट, मोहल्ला कागजी, सीता रोड समेत अन्य बाजारों में जलभराव हो जाता है। तहसील प्रशासन ने पालिका के सहयोग से शहरवासियों को जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए दिसंबर 2024 से अतिक्रमण अभियान चला कर शहर के नालों को अतिक्रमण मुक्त कराया था। तब ही से नालों का निर्माण कराया जा रहा है।
शक्तिनगर, सीता रोड ओर फव्वारा चौक के नाले का निर्माण धीमी गति से चल रहा है। वहीं बारिश का मौसम शुरू हो गया है। बारिश होने पर यहां जलभराव की समस्या और भी विकराल हो जाती है। पिछले सप्ताह एक घंटे हुई झमाझम बारिश में फव्वारा चोक से स्टेशन रोड, संभल गेट, जारई गेट पर कमर से ऊपर तक जलभराव हो गया था। इससे लोगों का काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


-



निर्माणाधीन नाले

शक्तिनगर में 39.25 लाख की लागत से कुल 600 मीटर के तीन नाले का निर्माण किया जा रहा है



सीता रोड पर 46 लाख रुपये की लागत से 750 मीटर लंबा नाला निर्माण कराया जा रहा है

फव्वारा चौक पर 20.79 लाख रुपये की लागत से 190 मीटर लंबा नाला निर्माण कराया जा रहा है



-

इन नालों का हो चुका निर्माण



जबकि मोहल्ला कागजी में 70 मीटर लंबा नाला, गुलडेहरा रोड पर 750 मीटर लंबा नाला, बदायूं चुंगी पर 320 मीटर लंबे नाले का पूरा हो निर्माण हो चुका है।





नालों का निर्माण कार्य लगातार चल रहा है। बारिश होने पर ही निर्माण रोका जाता है। अधिकांश नाले पूरे बन गए हैं। जो रह गए हैं उन्हें भी जल्द पूरा करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


धर्मराज राम, ईओ चंदौसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें