कल डीएम न्यायालय में होगी सुनवाई
सांसद के आवास में हुए अवैध निर्माण मामले में सांसद के पिता ममलुकुर्रहमान बर्क ने डीएम न्यायालय में अपील दायर की है। इसमें सुनवाई शुक्रवार को की जानी है। सांसद के पिता ने अपील में कहा है कि जिस निर्माण को सांसद का बताया जा रहा है वह सांसद का नहीं है। बल्कि उनके मकान में निर्माण कार्य हुआ है।
उनके पिता पूर्व सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क के द्वारा कराया गया था। बताया कि उनके पिता के निधन के बाद संपत्ति उनके नाम दर्ज हो गई है। जबकि अवैध निर्माण बताते हुए नोटिस सांसद जियाउर्रहमान बर्क के नाम जारी कर दिया गया है। सांसद के पिता का कहना है कि नोटिस उनके नाम जारी किया जाए। जिससे वह अपना पक्ष रख सकें।