संभल। जिले में नौ केंद्रों पर शनिवार को दूसरे दिन दो पालियों में सिपाही भर्ती परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। दोनों पालियों में 7968 अभ्यर्थियों में से 5715 परीक्षार्थी शामिल हुए। जबकि 2254 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे।
पहली पाली में 3984 अभ्यर्थियों में से 1170 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। दूसरी पाली में 3984 अभ्यर्थियों में 1084 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक संपन्न हुई। दूसरी पाली दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक संपन्न हो सकी। सभी नौ केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम दिखाई दिए। परीक्षा के लिए नोडल अधिकारी बनाई गईं अपर पुलिस अधीक्षक अनुकृति शर्मा ने सभी केंद्र पर सुरक्षा को परखा और चौकसी रखने के निर्देश दिए। दोनों पाली की परीक्षा के दौरान डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया और एसपी कुलदीप सिंह गुनावत ने पल-पल की जानकारी ली। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में 25, 30 और 31 अगस्त को भी परीक्षा होनी है। दो दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हो चुकी है। कहीं कोई संदिग्ध भी नहीं मिला है।
दिनभर जाम से जूझते रहे लोग
पुलिस भर्ती परीक्षा के चलते शनिवार को भी शहर में जाम के हालात बने रहे। यातायात पुलिस जाम से जूझती नजर आई। पहली और दूसरी पाली की परीक्षा संपन्न होने पर शहर जाम से घिरा दिखाई दिया। बड़े वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध होने के बाद भी शहर लगातार जाम से जूझ रहा है। यातायात पुलिस प्रभारी अनुज मलिक ने बताया कि अभ्यर्थियों के वाहनों के लिए परीक्षा केंद्र के बाहर ही पार्किंग बनाई है लेकिन इसके बाद भी काफी वाहन शहर में जगह-जगह पहुंच रहे हैं। परीक्षा खत्म होने पर निकलने की आपाधापी में जाम के हालात बन रहे हैं। बताया कि रविवार की सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा।
यह रहेगी शहर में पार्किंग की व्यवस्था
परीक्षा केंद्र पार्किंग स्थल
एमजीएम महाविद्यालय, संभल कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर, संभल
शंकर इंटर कॉलेज नगर पालिका परिसर, संभल
हिंद इंटर कॉलेज हिंद स्टेडियम और बिजलीघर के सामने खाली ग्राउंड पर
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज नगर पालिका परिसर, संभल
जेएलएम इंटर कॉलेज, सिरसी नगर पंचायत सिरसी परिसर और ऑटो स्टैंड
आचार्य मुक्तेश हकीम रईस इंटर कॉलेज, संभल हसनपुर बस अड्डा
बीआरएस कन्या इंटर कॉलेज बैंक ऑफ बड़ौदा के बराबर में खाली प्लाट पर
राजकीय महाविद्यालय हयातनगर बराबर के कोल्ड स्टोरेज और सड़क किनारे
जेडयू इंटर कॉलेज सरायतरीन कोटला तिराहा, बहजोई रोड पर खाली मैदान में