फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: डेंगू से कांस्टेबल की मौत, दो सिपाही अस्पताल में भर्ती, जिले में लगातार बढ़ रहा प्रकोप

Sat, 28 Oct 2023 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

जिले में डेंगू और बुखार के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में स्थिति ज्यादा खराब हैं। सरकारी अस्पताल में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 
विज्ञापन
डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना कुढ़फतेहगढ़ में तैनात सिपाही धीरेंद्र यादव (50) की डेंगू के चलते दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई। उनके शव को जिला शाहजहांपुर में उनके पैतृक गांव ले जाया गया। थाना कुढ़फतेहगढ़ के दो अन्य सिपाही डेंगू की चपेट में हैं। उनका भी उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


जिला शाहजहांपुर के थाना कलान गांव विक्रमपुर निवासी धीरेंद्र यादव पुलिस में सिपाही थे और उनकी तैनात संभल जिले के थाना कुढ़फतेहगढ़ में थी। एक सप्ताह से बुखार आ था। 24 अक्तूबर को सीएचसी चंदौसी लाया गया। वहां जांच के दौरान उन्हें डेंगू की पुष्टि हुई थी।

तबीयत अधिक खराब होने पर वह छुट्टी लेकर बदायूं में अपने परिवार के पास पहुंच गए। उनकी पत्नी व बच्चे बदायूं में रहते हैं। बुधवार को परिजन उन्हें बरेली उपचार के लिए ले गए। वहां जांच के दौरान डेंगू की पुष्टि हुई। वहां से उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान शुक्रवार के तड़के चार बजे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


वहां से परिजन उनका शव जिला शाहजहांपुर में उनके पैतृक गांव विक्रमपुर ले गए। मृतक के दो बेटे, एक बेटी है। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। थाना कुढ़फतेहगढ़ में तैनात हेड मोहर्रिर आरिफ को चार दिनों से बुखार आ रहा था। बृहस्पतिवार को उन्होंने जांच कराई थी।

जांच में डेंगू की पुष्टि हुई थी। उनका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। वही थाना कुढ़फतेहगढ़ में तैनात मुंशी विपिन कुमार को भी एक सप्ताह से बुखार आ रहा है। उन्हें जांच के दौरान डेंगू की पुष्टि हुई है। उनका भी निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें