फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: जिले के 12 गांवों में होगी चकबंदी

Fri, 24 Jan 2025 01:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। जिले के और 12 गांवों में चकबंदी प्रक्रिया शुरू करने के लिए शासन ने हरी झंडी दी है। यह गांव टांडा, बिलासपुर, शाहबाद तहसील क्षेत्र के हैं। गांव में चकबंदी प्रक्रिया शुरू करने की कार्रवाई भी चालू हो गई है।
बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी (एसओसी) संजय कुमार ने संबंधित गांवों के राजस्व अभिलेख भी प्राप्त कर लिए हैं। चकबंदी प्रक्रिया में पहले चकों की पैमाइश कर अभिलेख दुरुस्त होने हैं। चकबंदीकर्ता संबंधित गांवों में किसानों के साथ बैठक भी करेंगे। इसके लिए लेखपाल-कानूनगो निर्देश जारी हो गए हैं। गांव में चकबंदी प्रक्रिया की संपूर्ण जिम्मेदारी सहायक चकबंदी अधिकारी (एसीओ) को दी गई है। इसके लिए तहसीलवार एसीओ को तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

एसओसी ने बताया कि ग्राम पंचायत में बैठक के दौरान चकबंदीकर्ता किसानों को प्रक्रिया की जानकारी देंगे। इस बीच किसानों की तरफ से आने वाली आपत्तियों को भी वह उच्चाधिकारियों के संज्ञान में देंगे। उन्होंने बताया, चकबंदी कार्यों को चकबंदी समिति और किसानों के सहयोग से आपसी सहमति के आधार पर ही पूरा करना है। इस दौरान एसओसी ने दावा किया है कि गांव की चकबंदी समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएगी।
उन्होंने बताया, ग्राम चौपाल कर किसानों को चकबंदी से संबंधित समस्याओं का आपसी समझौते के आधार पर निराकरण करेंगे। जिससे किसान आपसी मुकदमेबाजी से निजात भी पा सकेंगे।

गांवों में तैनात हुए एसीओ, लेखपाल
एसओसी ने बताया कि जिले में कुल 15 लेखपाल, 17 कानूनगो और सात सहायक चकबंदी अधिकारी हैं। इनको चकबंदी प्रक्रिया में लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चकों की पैमाइश होगी। इसके बाद कमियों को दुरुस्त करने के बाद गांव में संबंधित किसानों को पर्चा-पांच बांटा जाएगा।
क्या है पर्चा-पांच
एसओसी संजय कुमार ने बताया कि चकबंदी की प्रारंभिक प्रक्रिया में किसान को पर्चा-5 (आकार पत्र) बांटा जाता है। इसमें खाते का विवरण, जमीन का रकबा, गाटा संख्या, जमीन की मालियत, विभाजन आदि दर्ज होता है। इसमें किसान चक के गाटों के क्षेत्रफल की अशुद्धियां समझते हैं। फिर किसान को आपत्ति है तो वह आपत्ति सहायक चकबंदी अधिकारी के सामने पेश करता है।
विज्ञापन

यह गांव हुए हैं चयनित
चकबंदी के लिए टांडा तहसील के ईश्वरपुर, बिलासपुर तहसील के काजमगंज, शाहबाद तहसील के जैतोली, चमरोला ताजपुर लखन, तेलीपुरा, खरसौत, चमरा, सद्दीकनगर, मडैयान तुलसी, नवीगंज कदम और करनपुर गजट हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें