फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अवैध वसूली और कब्जा कराने में चकबंदी लेखपाल निलंबित

Thu, 11 Jul 2024 05:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला (संभल)। गुन्नौर तहसील में तैनात लेखपाल कृष्ण गोपाल शर्मा को अवैध वसूली करने और जमीन पर कब्जा कराने के मामले में एसडीएम रमेश बाबू ने निलंबित किया है। साथ ही विभागीय कार्रवाई के लिए बंदोवस्त अधिकारी चकबंदी को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

गुन्नौर एसडीएम ने बताया कि आठ जुलाई को गांव ईसमपुर डांडा निवासी रजनेश ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया था। जिसमें आरोप लगाया था कि लेखपाल ने भूमाफियाओं से सांठ-गांठ कर गांव ईसमपुर सैलाब खाम में स्थित जमीन पर पुलिस टीम को साथ ले जाकर अवैध कब्जा करा दिया है। जबकि वह जमीन उन्होंने क्रय की है। आरोप यह भी लगाया गया था कि लेखपाल ने उनसे 28 हजार रुपये वसूले थे। इसके बाद भी दूसरे पक्ष से मिलकर उनकी जमीन पर कब्जा करा दिया गया। पीड़ित ने रुपयों के लेनदेन को लेकर हुई बातचीत का ऑडियो भी दिया। इसकी जांच नायब तहसीलदार से कराई गई। जो ऑडियो दी गई उसमें भी रुपयों के लेनदेन की बात सामने आई। इसके आधार पर ही लेखपाल को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें