फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई

Sat, 21 Dec 2024 01:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जिला और शहर कांग्रेस कमेटी ने संयुक्त रूप से नगर के मोहल्ला आलम सराय में प्रदर्शन कर गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग उठाई। उन्होंने कहा गया कि केंद्रीय गृहमंत्री ने 17 दिसंबर को भारत रत्न भीमराव आंबेडकर के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी की। इसी के विरोध में प्रदर्शन किया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को मोहल्ला आलम सराय में भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष खड़े होकर पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया। निवर्तमान जिलाध्यक्ष विजय शर्मा ने कहा कि बाबा साहब पर यह अपमानजनक टिप्पणी न केवल भारत के महानतम नेताओं में से एक अद्वितीय विरासत का अपमान है, बल्कि उन करोड़ों भारतीयों का अपमान है, जो भारतीय संविधान के निर्माता और सामाजिक न्याय के प्रणेता के रूप में पूजते हैं। इसी के साथ 19 दिसंबर को संसद में भाजपा के सांसदों ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और विपक्ष के नेता राहुल गांधी व कांग्रेस के अन्य सांसदों के साथ अभद्रता करके अपनी गिरती हुई हदों को पार किया। यही नहीं, राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर करके भीमराव आंबेडकर पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों से ध्यान हटाने और असहमति प्रकट करने वाले विपक्षी नेताओं के प्रति एक घिनौना प्रयास किया है। भाजपा के नेताओं की यह हरकतें किसी व्यक्तिगत नेताओं पर की गई हरकत नहीं, बल्कि देश के लोकतांत्रिक मूल्य पर हमला है। इस दौरान तौकीर अहमद, शिवकिशोर, मीनू शर्मा, आरिफ तुर्की, दाऊद पाशा, वीर सिंह सागर, अजीम सैफी, मोहम्मद रफी, वासुदेव, मोनी सागर, वेदराम, जयपाल सिंह, डॉ.सोनू कुमार, सुरेश सिंह आदि रहे।
केंद्रीय गृहमंत्री के खिलाफ राष्ट्रपति को भेजेंगे ज्ञापन
संभल। केंद्रीय गृहमंत्री द्वारा भीमराव आंबेडकर पर टिप्पणी के विरोध स्वरूप सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज खां ने शुक्रवार को बैठक की। इसमें कलक्ट्रेट पहुंचकर केंद्रीय गृहमंत्री के खिलाफ राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भेजने की रणनीति बनाई गई। फिरोज खां ने कहा भाजपा के लोग भीमराव आंबेडकर का सम्मान नहीं करते हैं। इसीलिए इस तरह की भाषा का प्रयोग करते हैं। गृह मंत्री अमित शाह को माफी मांगनी चाहिए। गृह मंत्री अमित शाह की माफी और इस्तीफे को लेकर सांसदों की मांग सही है। इस दौरान गौरव यादव, जवर सिंह यादव, अजय सागर, रोहित गौतम, आरिफ खान, शाइन कुरैशी, शान बिलाल, अब्बास खान, मोनिस आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें