फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई

Sat, 22 Jun 2024 04:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कांग्रेसियों ने प्रदेश संगठन के आह्वान पर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है। साथ ही राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा है। कहा है कि परीक्षाएं लीक हो रही हैं। इसके बाद भी सरकार सख्त कदम नहीं उठा पा रही है। कांग्रेसियों ने मांग उठाई कि शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें।
विज्ञापन

शुक्रवार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञान तहसीलदार को सौंपा। इस ज्ञापन में कहा गया है कि नीट की परीक्षा रद्द कर दी गई है। शिक्षा माफियाओं पर सख्त कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसके चलते ही परीक्षाएं लीक हो रही हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्री इसकी जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दें। कहा है कि भ्रष्टाचार के कारण लाखों युवाओं का भविष्य दांव पर लग गया है। अभिभावकों के लाखों रुपए बर्बाद हुए हैं जिस कारण कई छात्र अवसाद में है। और कई छात्रों ने तो आत्महत्या कर ली है। इससे देश का युवा परेशान है और सरकार शिक्षा माफियाओं पर नकेल नहीं कस पा रही है। इस दौरान विजय शर्मा, शहर अध्यक्ष तौकीर अहमद, महिला जिला अध्यक्ष कल्पना सिंह, आरिफ तनवीर, अरिफ तुर्की, अक्षय ठाकुर, नजारुल हसन, सत्येंद्र पाल, मौअजजम हुसैन, रोहित वर्मा, अकील अहमद, शफी सैफी, इरफान अली, फुरकान कुरैशी, अंजार मंसूरी, राहत जान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें