फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: भाजपा जिला कार्यालय का घेराव करने जाते कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कांग्रेस कमेटी ने के आह्वान पर कांग्रेसी चौधरी सराय से भाजपा जिला कार्यालय का घेराव करने के लिए निकले तो पुलिस ने वहीं रोक दिया। इस बीच खींचतान के हालात भी बने। पुलिस के रोकने के कारण कांग्रेसी आगे नहीं बढ़ सके। भाजपा जिला कार्यालय पर भी सुरक्षा के प्रबंध रहे।
विज्ञापन

चौधरी सराय में कांग्रेस नेता मुशीर खां तरीन के आवास पर बृहस्पतिवार को कांग्रेसी जुटे। यहां कोतवाली के अलावा थाना हयातनगर की पुलिस और पीएसी के जवान भी मुस्तैद हो गए। जैसे ही कांग्रेसी वहां से निकले तो पुलिस ने रोक लिया। इस बीच कांग्रेसियों और पुलिस के बीच खींचतान के हालात भी बने।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष आरिफ तुर्की ने कहा कि राष्ट्रीय एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला एवं शहर के कार्यकर्ता भाजपा जिला कार्यालय का घेराव करने के लिए शांतिपूर्वक तरीके से जा रहे थे लेकिन जाने नहीं दिया और रोक लिया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार विपक्ष पर जिस तरह से अनावश्यक झूठी कार्रवाई कर रही है उसके खिलाफ ही भाजपा जिला कार्यालय का घेराव करना था।
विज्ञापन

इस दौरान शिवकिशोर गौतम, फुरकान कुरैशी, इफ्तेखार कुरैशी, मुशीर खां तरीन, दाउद पाशा आदि रहे। वहीं मुरादाबाद मार्ग पर एकता विहार कॉलोनी में स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर एहतियान सुरक्षा के इंतजाम रहे। यहां पुलिस के जवानों की तैनाती की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें