फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कांग्रेसियों ने पदयात्रा निकाल दिया मनरेगा को कमजोर न होने देने का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कांग्रेसियों ने मनरेगा बचाओ संग्राम पदयात्रा निकालकर इसे कमजोर न होने देने का संदेश दिया। इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और लोगों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से शनिवार को मनरेगा बचाओ संग्राम पदयात्रा की शुरुआत चंदौसी मार्ग पर भवानीपुर पुल से शुरू हुई। ग्रामीण इलाकों पदयात्रा ग्रामीणों, मजदूरों, महिलाओं, युवाओं, किसानों और कार्यकर्ताओं के साथ आगे बढ़ी। मुख्य अतिथि अरुण त्यागी ने मनरेगा के बारे में विस्तार से जानकारी दी और कहा कि हम मनरेगा को कमजोर नहीं होने देंगे। पदयात्रा का समापन आलम सराय में हुआ। इस बीच कई स्थानों पर पदयात्रा का स्वागत हुआ। नुक्कड़ सभा में मजदूरों ने पीड़ा और मांगों को जोर शोर से उठाया।
कहा कि मनरेगा का स्वरूप न बदला जाए। लंबित मजदूरी का भुगतान तुरंत किए जाने, योजना में भ्रष्टाचार पर पूर्ण रोक लगाने और पारदर्शी व्यवस्था लागू किए जाने, ग्रामीण क्षेत्रों में काम की गारंटी सुनिश्चित किए जाने की मांग उठाई। इस दौरान जिलाध्यक्ष आरिफ तुर्की, विनीत त्यागी, शिव किशोर गौतम, मुशीर खान तरीन, तौकीर अहमद, डीके वाल्मीकि आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें