फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्जमाफी के वादे के साथ गांवों में पहुंचे कांग्रेसी

Tue, 04 Oct 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
कांग्रेस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
टीम पीके मैनेजमेंट और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत से कांग्रेस में नई जान फूंकने की कोशिश हो रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता भी टीम पीके के सदस्यों के साथ सक्रिय हो गए हैं। गांव-गांव किसान मांग पत्र पर सहमति ली जा रही है। किसानों को दोबारा कांग्रेस की सरकार बनने के दस दिनों में कर्ज माफ होने की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन


किसानों को कांग्रेस के करीब लाने के लिए ही कांग्रेसी कार्यकर्ता अब टीम पीके के मैनेजमेंट से गांव में किसानों के घर तक दस्तक दे रहे हैं। कार्यकर्ता गांवों में किसानों से बातचीत कर किसान मांग पत्र पर सहमति के लिए एक पत्र भरवाया जा रहा है। जिले में एक लाख किसान मांग पत्र भरे जाने हैं जिसमें 65,000 मांग पत्र भरे जा चुके हैं।

कांग्रेस की जिलाध्यक्ष विमलेश कुमारी ने बताया कि जिले में किसान मांग पत्र की फ्लैक्सी से सजी चार गाड़ियां दौड़ रही हैं। इन गाड़ियों में कांग्रेसी कार्यकर्ता किसान मांग पत्र पर किसानों के सहमति पत्र भरवा रहे हैं।
विज्ञापन


विधानसभा क्षेत्रों में किसान मांग पत्र भरवाने की जिम्मेदारी कांग्रेस से टिकट मांग रहे नेताओं को भी सौंपी गई है। संभल, असमोली, गुन्नौर, चंदौसी विधानसभा क्षेत्र में किसानों से मांग पत्र पर सहमति लेने की जिम्मेदारी टिकट के दावेदारों की है। हर रोज रिपोर्ट टीम पीके कंपाइल कर रही है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें