फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मां भगवंतपुरवाली देवी मंदिर परिसर में पालिका के खिलाफ धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। मेला की जमीन पर सत्संग भवन निर्माण के विरोध में पालिका के खिलाफ ट्रस्ट के पदाधिकारियों का धरना 33 दिन भी जारी रहा। रविवार को मां भगवंतपुरवाली देवी मंदिर परिसर में धरने के दौरान मेला ट्रस्ट के पदाधिकारियों में संजीव वार्ष्णेय का कहना था कि वंदन योजना के तहत मां भगवंतपुरवाली देवी मंदिर के सौंदर्यीकरण की धनराशि स्वीकृत हुई है। पालिका इस धनराशि को गलत तरीके से खर्च कर रही है। इसके विरोध में धरने को चलते हुए 33 दिन हो गए। बावजूद इसके अभी तक समस्या के निस्तारण को लेकर किसी भी स्तर से कोई पहल नहीं की गई है। इससे पदाधिकारियों में रोष है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पालिका की ओर से वंदन योजना के तहत मां भगवंतपुरवाली देवी मंदिर पर सौंदर्यीकरण के कार्य के लिए टेंडर जारी किया गया था। बावजूद इसके योजना की धनराशि से मंदिर के बजाय मेला की जमीन पर सत्संग भवन का निर्माण कराया जा रहा है। यह नियम विरुद्ध है। इसकी उच्च स्तरीय जांच हो जाए तो हकीकत सामने होगी। मनोज कुमार ने कहा कि कि जब तक वंदन योजना का टेंडर निरस्त नहीं हो जाता, तब तक धरना जारी रहेगा। इस दौरान संजीव कुमार, दिनेश शर्मा, राजू शर्मा आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें