फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पुलिस चौकी के सामने आग लगाने वाली महिला की हालत नाजुक, आरोपी भी गिरफ्तार नहीं

Fri, 18 Oct 2024 11:27 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कोतवाली की चौधरी सराय पुलिस चौकी के सामने आग लगाकर जान देने का प्रयास करने वाली महिला की हालत बेहद ही नाजुक बनी हुई है। मुरादाबाद से मेरठ के लिए रेफर किया गया है। वहीं, दूसरी ओर पुलिस महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस का दावा है कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे विधवा महिला ने ज्वलनशील पदार्थ उड़ेलकर आग लगा ली थी। महिला ने यह कदम पुलिस चौकी से बाहर आने के बाद उठाया था। महिला ने अस्पताल में बताया कि उसके पति की मौत के बाद मोहल्ले के एक युवक ने प्रेमजाल में फंसा लिया था और वह शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर रहा था। अब युवक से शादी करने की बात कही तो वह कहीं भाग गया और फोन भी नहीं उठा रहा। पुलिस पर आरोप लगाया था कि पुलिस ने भी मदद नहीं की। बल्कि पुलिस ने यह कहा कि प्रेमी शादी नहीं करेगा। इसलिए आहत होकर जान देने का प्रयास किया। एसपी कृष्ण कुमार ने बताया कि महिला का उपचार चल रहा है। आरोपी की तलाश में टीम को लगाया गया है। जल्द उसको गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें