फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 235 ग्राम पंचायतों में नहीं खरीदे गए कंप्यूटर और फर्नीचर

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ देने और पंचायत का लेखा जोखा ऑनलाइन रखने के लिए सभी ग्राम पंचायतों में मिनी सचिवालय तैयार किए गए हैं। अक्तूबर 2021 में पंचायत सहायकों की नियुक्ति भी कर दी, लेकिन अभी तक 235 ग्राम पंचायत ऐसी हैं, जहां मिनी सचिवालय के लिए कंप्यूटर, फर्नीचर आदि सामान नहीं खरीदा गया है। जिसके चलते ग्रामीणों को योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन और शिकायत के लिए शहर की ओर दौड़ लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन

संभल जनपद में 670 ग्राम पंचायत हैं। ग्राम पंचायतों में मिनी सचिवालय बन गए हैं। ग्राम पंचायत स्तर से ही कंप्यूटर फर्नीचर व अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की जानी है। पंचायत सहायक की नियुक्ति हुए छह माह होने को हैं, लेकिन अभी तक 235 मिनी सचिवालय ऐसे हैं, जहां पर मिनी सचिवालय में कोई व्यवस्था नहीं है। सचिवालय के नाम पर केवल भवन हैं। न कंप्यूटर खरीदा गया और न ही फर्नीचर।
ऐसे में मिनी सचिवालय बनाने और पंचायत सहायकों की नियुक्ति करने का उद्देश्य पूरा नहीं हो पा रहा है। ग्राम पंचायतों की योजनाएं, लेखा-जोखा ऑनलाइन नहीं हो पा रहा है। पंचायत सहायक भी दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं। ग्रामीणों को इनका लाभ नहीं मिल पा रहा। ग्रामीणों को पेंशन के आवेदन, पंचायत की शिकायत व अन्य ऑनलाइन कार्यो के लिए अभी भी शहर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों को ये मिलना है लाभ
- वृद्धा, निराश्रित महिला, दिव्यांग पेंशन के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा।
- जन्म-मृत्यु पंजीकरण के लिए आवेदन व प्रमाणपत्र।
- आय, जाति, मूल निवास प्रमाणपत्र के लिए आवेदन।
- खतौनी की जानकारी व नकल प्राप्त करने की सुविधा।
- ग्राम पंचायत व अन्य मामले की ऑनलाइन शिकायत की सुविधा।
- ग्राम पंचायत से जुड़ी अन्य सरकारी योजनाओं के लिए आवेदन की सुविधा।
- गांव से जुड़ी सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी की सुविधा।
- आवास संबंधी, शौचालय संबंधी शिकायत की सुनवाई।
- परिवार रजिस्टर की नकल की सुविधा।
- पंचायत के आधारभूत आंकड़ों और सुविधाओं की जानकारी मिल सकेगी।
कुछ ग्राम पंचायतों में बजट की कमी थी। राज्य वित्त आयोग की निधि आ गई है। 15 दिन में सभी मिनी सचिवालयों पर कंप्यूटर, फर्नीचर व अन्य सुविधाएं उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन

जाहिद हुसैन, जिला पंचायत राज अधिकारी, संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें