ताबह हो गई आलू की फसल, अब क्या करें। संभल जिले के हयातनगर में जलभराव से आलू की फसल बबार्द हुई देखकर ?
- फोटो : SAMBHAL
संभल। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताों ने शनिवार को तहसीलदार से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौपा। फसलों की क्षति का आंकलन कराते हुए क्षतिपूर्ति दिए जाने की मांग को बुलंद किया। साथ ही गन्ने का मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने की मांग उठाई।
ज्ञापन देने वालों का नेतृत्व भाकियू के जिला महासचिव चौधरी वीरेंद्र सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि हाल की बारिश और ओलावृष्टि से फसलें पूरी तरह से तबाह हो गईं हैं। ऐसे में किसानों को तत्काल क्षतिपूर्ति दी जाए। जिन किसानों ने बैंक और सहकारी समितियों के कर्ज लिए हैं उनसे बीमा का प्रीमियम काटा गया। ऐेसे किासनों को बीमा कंपनी के माध्यम से सर्वे कराने के बाद क्षतिपूर्ति का भुगतान किया जो। अन्यथा कि स्थिति में किसानों को साथ लेकर आंदोलन किया जाएगा।