फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बारिश से खराब हुई फसल का प्रति बीघा दस हजार रुपये दिया जाए मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। बीते दिनों बारिश व ओलावृष्टि से किसानों की फसल खराब हो गई है। इसके चलते खराब हुई फसल का आंकलन कराकर किसानों को 10 हजार रुपये प्रति बीघा के हिसाब से मुआवजा राशि उपलब्ध कराई जाई। यह बात कलक्ट्रेट पर सौंपे गए ज्ञापन में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष शंकर सिंह यादव समेत दूसरे पदाधिकारियों ने कही।
विज्ञापन

सोमवार को दोपहर डीएम को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलक्टर विनय कुमार मिश्रा को सौंपते हुए पदाधिकारियों का कहना था कि गंगा एक्सप्रेस वे निर्माण को लेकर कुछ किसानों ने हाल ही में बैनामा कराया है। जमीन पर फसल है। प्रशासन किसान की फसल नष्ट करने पर आमादा है। किसान को तीन महीने का समय दिया जाए। बीते दिनों गांव किरारी में बिना किसी पूर्व सूचना के चकबंदी अधिकारियों ने कार्यदायी संस्था के साथ मिलकर सात बीघा फसल को नष्ट कर दिया था।
पूरे मामले में अभी तक दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है। बकाएदार किसान को भी एकमुश्त समाधान योजना का लाभ दिया जाए। गेहूं के समर्थन मूल्य में 500 रुपये की वृद्घि की जाए। मंडी समिति में टैक्स की चोरी की जा रही है। किसान भवन पर अवैध कब्जा है। सड़कें खराब हैं।
विज्ञापन

प्राकृतिक आपदाओं को लेकर विभिन्न प्रकार की वसूली पर रोक लगाई जाए। नार्थ फीडर की बिजली व्यवस्था में सुधार किया जाए। ज्ञापन पर दिनेश यादव, रामेश्वर, रामाशंकर शर्मा हनुमान, कल्यान सिंह, पंकज यादव, लोकेश चौधरी, मुनेंद्र सिंह, राजकुमार, हरपाल सिंह, महावीर सिंह व गायत्री यादव के नाम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें