फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: 200 साल पुराने तालाब में पल रहे कई प्रजाति के कछुुए

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई। क्षेत्र के गांव काशीपुर में 200 साल से भी पुराने तालाब में सैकड़ों की संख्या में कई प्रजाति के कछुए पल रहे हैं। इनमें एक-दो सफेद रंग का कछुआ भी शामिल हैं। इस रंग का कछुआ दुर्लभ प्रजाति की श्रेणी में आता है। इन कछुओं का ग्रामीणों ने संरक्षण किया है। कोई उनका शिकार नहीं कर सकता है लेकिन अब धीरे धीरे बदलाव आया है।
विज्ञापन

कुछ लोगों ने तालाब के आसपास कूड़ा डालना शुरू कर दिया है। इससे कछुओं के संरक्षण पर संकट हो सकता है। जुनावई ब्लाॅक क्षेत्र का गांव काशीपुर 300 साल पुराना है। यहां गांव में 200 साल से भी पुराने दो तालाब हैं। गांव के बुजुर्ग बताते हैं कि यहां के तालाब में 150 साल से भी अधिक आयु के कछुए हैं। इनमें से कुछ कछुओं का रंग गहरा हरा, हल्का काला है। ग्रामीणों के मुताबिक यह कौन कौन सी प्रजाति के कछुए हैं, उनके बारे में नहीं जानते पर कुछ सफेद रंग के दुर्लभ प्रजाति के कछुए भी हैं।
वहीं वन विभाग ने अभी तक इस तालाब और कछुओं के संरक्षण को लेकर कोई पहल नहीं की है। अभी तक ग्रामीण ही इनका संरक्षण कर रहे हैं। कभी भी किसी शिकारी को तालाब के निकट नहीं फटकने दिया जाता है। अब धीरे धीरे इन कछुओं के अस्तित्व पर खतरा दिखाई दे रहा है। कुछ ग्रामीण ऐसे हैं, जिन्होंने तालाब के ईद-गिर्द कूड़ा करकट डालना शुरू कर दिया है। इनके संरक्षण की ओर ध्यान नहीं दिया, तो उनका अस्तित्व बचना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें