फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मोबाइल की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, लाखों रुपये के नए मोबाइल जले

Fri, 10 Mar 2023 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, लाखों रुपये के नए मोबाइल जले
विज्ञापन

संभल। कोतवाली क्षेत्र में एजेंटी तिराहे पर मोबाइल की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इसमें नए मोबाइल व अन्य सामान जलकर खाक हो गया। सूचना मिलने पर फायर विग्रेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। दुकानदार के मुताबिक 21 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

नखासा थाना क्षेत्र के शहवाजपुरा रायसत्ती खेड़ा मोहल्ला निवासी हकनवाज पुत्र नजारूल इस्लाम की एजेंटी तिराहे पर मोबाइल फोन की दुकान है। भाई दिलनवाज के साथ मिलकर नए मोबाइल फोन बेचने का काम करते हैं। दिलनवाज ने बताया कि बुधवार की रात्रि में साढ़े 11 बजे फोन पर दुकान में धुआं निकलने की जानकारी मिली थी। मौके पर पहुंचे तो दुकान में आग लगी हुई थी। दमकल टीम को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू किया। एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दिलनवाज ने बताया कि आग लगने से मोबाइल व अन्य मोबाइल का सामान जल गया है। इसमें करीब 20 लाख रुपये का नुकसान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें