बहजोई (संभल)। नगर के बड़ा मैदान पर शनिवार को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से संभल कल्कि महोत्सव की शुरूआत हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अनामिका यादव समेत अन्य भाजपा नेताओं ने दीप प्रज्ज्वलित किया। कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं ने ऊर्जा संरक्षण पर लघु नाटिका की प्रस्तुति दी।
वरिष्ठ परियोजना अधिकारी यूपी, नेडा लखनऊ अजय कुमार ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी दी। डीएम डॉ. राजेंद्र पैन्सिया ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को अपनाने पर जोर दिया। साथ ही पीएम कुसुम योजना पर भी रोशनी डाली गई। इस दौरान सीडीओ गोरखनाथ भट्ट समेत अन्य अधिकारियों ने भी अपनी-अपनी विभागीय योजनाओं पर रोशनी डाली। संचालन सीडीपीओ रचना यादव ने किया। इस बीच भाजपा नेता राजेश सिंघल समेत पूर्व जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह खड़गवंशी व संजय सांख्यधर आदि रहे।
ग्राम प्रधान सम्मेलन में दी गईं योजनाओं की जानकारियां
बहजोई। संभल कल्कि महोत्सव के दूसरे सत्र में हुए ग्राम प्रधान सम्मेलन में सीडीओ गोरखनाथ भटट समेत डीडीओ रामआशीष व डीपीआरओ उपेंद्र कुमार पांडेय ने पंचायत विभाग की योजनाओं पर रोशनी डाली। इसके अलावा पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों व साफ-सफाई पर जोर दिया गया।
छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांधा
संभल कल्कि महोत्सव में तीसरे सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम कर छात्र-छात्राओं ने समां बांधा। कस्तूरबा विद्यालयों समेत एबीसी मांटेसरी स्कूल चंदौसी व एंग्लोवैदिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुति दी। आश्रम पद्धति के विद्यालय समेत वृद्ध आश्रम के बुजुर्गों ने प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्र-मुग्ध कर दिया। डीएम डीएम डॉ. राजेंद्र पैन्सिया ने छात्र-छात्राओं व कार्यक्रम में आए लोगों से सवाल किए। सही जवाब देने वाले को डीएम ने सम्मानित किया। डीआईओएस वेदराम कौशल, बीएसए अलका शर्मा, बीईओ एमएल पटेल, पोप सिंह, देवेंद्र कुमार, अंशुल कुमार, विनोद कुमार, डीसी शैलजा मिश्रा, दीनदयाल शर्मा, रंजना राजपूत, सचिन, मुकेश पाठक, आकाश कुमार, संदीप कुमार, संगीता चौधरी, दुर्गा टंडन आदि मौजूद रहीं।
डीएम ने कार्यक्रम स्थल से उठवाई पॉलिथीन
डीएम डॉ. राजेंद्र पैन्सिया ने अधिकरियों के साथ कार्यक्रम स्थल पर पड़ीं पॉलीथीन उठवाई। साथ ही स्टॉल संचालकों से भी पॉलीथीन का प्रयोग न करने की बात कही।
विभिन्न विभागों की सभी स्टॉल पर रही भीड़
संभल कल्कि महोत्सव के दौरान कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गईं सभी स्टॉल पर लोगों की भीड़ रही। स्टॉल पर बैठे विभाग के अधिकारी व कर्मचारी लोगों को विभाग से जुड़ी जानकारियां दे रहे थे।
कार्यक्रम स्थल के आसपास रही कड़ी सुरक्षा
संभल कल्कि महोत्सव को लेकर कार्यक्रम स्थल के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। मेन गेट से लेकर कलक्ट्रेट वाले गेट तक पुलिस की तैनाती रही। वहीं कार्यक्रम स्थल तक के सभी रास्तों पर भी सिविल व यातायात पुलिस की तैनाती रही। इसके अलावा एलआईयू व दमकल कर्मी भी तैनात रहे। साथ ही प्रशासन व पुलिस के आला अफसर भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पल-पल की खबर ले रहे थे। वहीं, साफ-सफाई के लिए पालिका के सफाईकर्मी लगे हुए थे।