फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बिना नक्शा बनवाई जा रही कॉलोनी, नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शहर में बिना नक्शा पास कराए कॉलोनी, अस्पताल, वाटर पार्क का निर्माण करवाया जा रहा है। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने सख्ती की है। उन्होंने छह से ज्यादा प्रतिष्ठान के संचालकों को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

नौशेरा में रिगालिया कॉलोनी का निर्माण कराने पर संचालक विनीत और डॉ. राजकुमारी को सिटी मजिस्ट्रेट ने नोटिस जारी कर उनसे नक्शा मांगा है। इसी तरह एआरटीओ कार्यालय के सामने दुकानों का निर्माण करने पर साजिद और सुनील, बदायूं बाइपास में बाबा वाटर पार्क के संचालन आदिल हुसैन, आंवला रोड पर एलबी हॉस्पिटल संचालित होने पर सरताज अली, लालपुर मस्जिद के सामने मकान बनाने पर लियाकत हुसैन, मुईनी बारातघर बनाने पर असगर हुसैन को नोटिस जारी किया है। सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार पाल ने बताया कि शहर को व्यवस्थित रखने के लिए कार्यालय से नक्शा पास कराना जरूरी है। उन्होंने बताया कि बिना नक्शा पास कराए किसी को भी निर्माण की अनुमति नहीं है।

लाखों में हो रही प्लाटों की बिक्री
दातागंज बाइपास, नौशेरा, उझानी रोड, बिसौली रोड पर बिना नक्शा के कई कॉलोनियों का निर्माण कराया गया है। इन कॉलोनी में भू-माफिया 10 से 15 लाख रुपये प्रति प्लाट बिक्री कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें