फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: विद्यालयों में 13 अक्टूबर से होंगी खेलकूद प्रतियोगिताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। माध्यमिक विद्यालयों में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन 13 अक्टूबर तक किया जाएगा। इसके लिए विभाग ने जनपदीय व मंडलीय प्रतियोगिताओं की समय सारिणी जारी कर दी है। प्रतियोगिता में विजेता टीम और खिलाड़ियों को जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक की प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन




जिले के माध्यमिक विद्यालयों में एक विद्यालय एक खेल योजना के तहत एक अगस्त से खेलकूद गतिविधियों का आगाज हो गया। योजना के तहत हर विद्यालय ने एक-एक खेल का चयन किया है। इसमें कबड्डी, खो-खो, दौड़, ऊंचीकूद, लंबी कूद, भाला फेंक, क्रिकेट, फुटबाॅल, वॉलीबाॅल, हॉकी, एथलेटिक्स, टेनिस आदि कई खेल शामिल हैं।
योजना के तहत पहले विद्यालय स्तर पर टीम चयनित होगी, जो पहले विद्यालय फिर ब्लॉक स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। ब्लॉक स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को जिले व राज्य स्तर पर भी खेलने का अवसर प्राप्त होगा।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा सचिव चंद्रकांत यादव ने बताया कि 12 व्यायाम शिक्षकों को खेलकूद गतिविधियों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला क्रीड़ा सचिव ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में 14 से 19 आयुवर्ग के खिलाड़ी भाग शामिल होंगे। एक से दो अगस्त तक प्रतियोगिताओं का आयोजन हो चुका है।
अब अलग- अलग कॉलेजों में पांच अगस्त को तैराकी, छह को शूटिंग, सात को हैंडबाल व टेबल- टेनिस, बैडमिंटन, 13 को फुटवाल, 19 को कुश्ती, 21 को जूड़ो, 23 को बास्केटबाल, 26 को मलखम, 28 को हॉकी और 30 अगस्त को भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसके अलावा 13 अक्टूबर तक शतरंज, कबड्डी, क्रिकेट, खो- खो आदि प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें