फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की टक्कर से ट्रैक्टर चालक घायल, तोड़फोड़

Fri, 15 Jun 2018 01:46 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
विज्ञापन
बहजोई में सड़क हादसे के बाद की गई तोड़फोड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रोडवेज बस की टक्कर से ट्रैक्टर चालक घायल हो गया। आनन-फानन में चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। वहीं गुस्साई भीड़ ने रोडवेज चालक को बांधकर पीटा। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने रोडवेज चालक को ग्रामीणों से बचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों ही घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। हादसा एनएच पर गांव ढकारी के निकट हुआ।  
विज्ञापन


बुधवार को अलीगढ़ डिपो की एक रोडवेज बस बहजोई होते हुए आगरा जा रही थी। तड़के साढ़े तीन बजे जैसे ही बस मुरादाबाद-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बहजोई से करीब दो किलोमीटर दूर गांव ढकारी के निकट पहुंची। अचानक ट्रैक्टर से टकरा गई। इससे ट्रैक्टर चालक रूप किशोर निवासी बहजोई देहात थाना बहजोई उछलकर दूर जा गिरा और घायल हो गया। सूचना मिलने पर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। गुस्साए ग्रामीणों ने रोडवेज बस में तोड़फोड़ की।

बस में मौजूद यात्री आनन-फानन में उतर कर इधर-उधर भागने लगे। ग्रामीणों ने रोडवेज बस के चालक अरशद अली निवासी जमुना ब्रिज थाना एहतमाद्दौला जिला आगरा को बांधकर मारपीट शुरू कर दी। सूचना पर कोतवाल वहीद खान भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस फोर्स कम होने पर पीएसी बुलाई गई और ग्रामीणों को दौड़ाया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने रोडवेज चालक को ग्रामीणों से बचाया। इसके बाद ट्रैक्टर चालक और रोडवेज बस चालक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों ही घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें