फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल: दूध से लदी पिकअप और मारूति वैन की भिड़ंत, 11 घायल, चालक हायर सेंटर रेफर

Mon, 15 Feb 2021 11:45 AM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, चंदौसी
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वैन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंदौसी के गुन्नौर क्षेत्र के गांव कादराबाद और हाईवे के बीच संपर्क पर दूध से लदी पिकअप गाड़ी और मारूति वैन की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में मारूति वैन में सवार 11 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। वैन चालक को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया है। 
विज्ञापन


मारूति वैन में जिला बरेली थाना आंवला के गांव मोतीपुर निवासी डालचंद, उनकी पत्नी कुंवरवती, बेटा शिवम, जिला बदायूं के गांव बनेई थाना कुंवरगांव निवासी रामवीर, उनकी पत्नी कुसमा देवी, तीन वर्षीय वेटी हिमांशी, गांव अन्ताप थाना बिसौली निवासी रामवती देवी, हरनारायण सिंह, उनकी पत्नी अनिता देवी, गांव निजामपुर थाना वजीरजंग निवासी वैन चालक अनिल कुमार घायल हो गए। 

घायलों को सीएचसी जुनावई में भर्ती कराया है। वहां से वैन चालक को हायर सेंटर रेफर दिया। घटना के बाद आरोपी चालक पिकअप छोड़ कर फरार हो गया। मारूति वैन में सवार लोग थाना गुन्नौर क्षेत्र के गांव कादराबाद में कालिका देवी मंदिर में प्रसाद चढ़ाने आये थे। यहां से प्रसाद चढ़ाकर बुलंदशहर के गांव बेलौन में कालिका देवी मंदिर प्रसाद चढ़ाने जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें