फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कॉलेजों व स्कूलों में फहराया झंडा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। शहर से लेकर देहात क्षेत्र के सरकारी व निजी कॉलेजों व स्कूलों में सोमवार को गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। राष्ट्रीय पर्व के इस पावन अवसर पर शैक्षणिक संस्थानों को तिरंगे और देशभक्ति से ओत-प्रोत झंडियों से आकर्षक रूप से सजाया गया। तिरंगा फहराने संग ही वातावरण भारत माता के जयघोष से गूंज उठा।
विज्ञापन

नगर के एनकेबीएमजी पीजी कॉलेज में गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्राचार्या डॉ. अलका रानी अग्रवाल ने ध्वज फहराया। इस दौरान छात्राओं ने देशभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। वहीं, एनसीसी की छात्राओं ने अनुशासित मार्च कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम में डॉ. शीतल यादव, डॉ. सुमन श्रेष्ठ, डॉ. रेनू गुप्ता, डॉ. रीता, डॉ. इमराना, डॉ. ममता शर्मा, डॉ. शीतल गहलोत आदि शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
उधर, एसएम डिग्री कॉलेज में प्राचार्य डॉ. दानवीर सिंह यादव ने तिरंगा फहराया। इस अवसर पर डॉ. एनके शर्मा, डॉ. विशेष कुमार पांडेय, श्रीस्कंद, सचिन कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे। वहीं, एसएम इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य राजेश गुप्ता ने शिक्षकों के साथ झंडा फहराया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने देशभक्ति गीतों पर शानदार प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर मनोज कुमार, लोकेश यादव, ममता शर्मा, विनीता रानी, योगेश बाबू आदि रहे।
विज्ञापन

बीएमजी इंटर कॉलेज में छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, साथ ही देशभक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया। कार्यक्रम के दौरान प्राचार्या सीमा सागर ने शिक्षिकाओं के साथ ध्वज फहराया। इसके अलावा अक्रूरजी कन्या इंटर कॉलेज, एफआर इंटर कॉलेज, नानक चंद आदर्श इंटर कॉलेज सहित अन्य शिक्षण संस्थानों में भी झंडा फहराया गया। वहीं, परिषदीय स्कूलों में भी ध्वजारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।
...................................
धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस, निकाली गई रैली

बनियाठेर। क्षेत्र के स्कूल कॉलेजों में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। थाना, चौकी, स्कूल-कॉलेज, सहकारी समितियों सहित ग्रामीण अंचल के गली-कूचों और घर-घर तिरंगा फहराया गया। गांव अकरौली के जनता इंटर कॉलेज में विद्यालय के प्रबंधक विनोद कुमार वार्ष्णेय ने झंडा फहरा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। गांव में प्रभातफेरी निकाली गई। विद्यालय प्रांगण में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के दौरान मनोरंजन तिवारी, मनोज कुमार शर्मा, दीपक गुप्ता, रमाकांत शर्मा, लखपत मौर्य, बाली सिंह, दौलतराम, सोमपाल सिंह, हरिओम गुप्ता, हर किशोर रूहेला आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें