फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: हीट वेव से पीड़ित मरीजों के लिए सीएचसी में बना कोल्ड रूम

Wed, 29 Apr 2026 01:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। चिलचिलाती धूप और गर्म हवाएं चलने से लोग हीट वेव के शिकार हो रहे हैं। इन दिनों अस्पताल में ऐसे मरीजों की संख्या काफी बढ़ गई है। प्रतिदिन दो दर्जन से अधिक लू लगने से पीड़ित सीएचसी में आ रहे हैं। लू-तापघात से बीमार लोगों के उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोल्ड रूम बनाने के साथ ही विशेष इंतजाम किए गए हैं, ताकि उन्हें त्वरित राहत और उपचार मिल सके।
विज्ञापन



सीएचसी में बनाए गए कोल्ड रूम में एसी, कूलर व पंखा के साथ पांच बेड की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही ठंडा पानी, कूल पैड, ग्लूकोज, ओआरएस व अन्य दवाओं की व्यवस्था की गई है। मरीज को राहत पहुंचाने के लिए अन्य संसाधन भी रखे गए हैं। इस रूम में बाहरी प्रकाश को रोकने के लिए पर्दे भी लगाए गए हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हरवेंद्र सिंह ने बताया कि लू लगने से बीमार हुए लोगों के उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोल्ड रूम बनाकर विशेष व्यवस्था की गई है। यहां मरीजों की देखभाल को हर समय स्टाफ मौजूद रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि भीषण गर्मी में अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें और धूप से बचाव के उपाय अपनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें