जुनावई थाना क्षेत्र के मेरठ बदायूं हाईवे पर आग लगने से जली कार को देखते लोग। संवाद
जुनावई(संभल)। थाना क्षेत्र के मेरठ-बदायूं रोड पर कादराबाद गांव के नजदीक सोमवार की सुबह छह बजे करीबी चलती सीएनजी की कार में आग लग गई। चालक ने कूदकर जान बचाई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची 112 पुलिस ने दमकल को सूचना दे दी। दमकल ने पानी की छोड़कर आग पर काबू पाया। तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। हादसे के बाद से ही चालक निकला।
थाना जरीफनगर क्षेत्र के दादरा गांव के रहने विजय सिंह के पास सीएनजी किट लगी वैगनआर कार है, जिसके लिए चालक है। सोमवार सुबह छह बजे करीब चालक बबराला की तरफ से कार लेकर गांव आ रहा था। तभी कार में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें फैलने लगीं। चालक ने कार से कूदकर जान बचाई। इसके बाद कार आग के गोले में तब्दील हो गई और धू-धूकर जलने लगी।
सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल ने पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद कार को किसी तरह सड़क से हटा कर किनारे किया। थाना प्रभारी मेघपाल सिंह ने बताया जरीफनगर थाना क्षेत्र के दादरा के रहने वाले विजय सिंह की कार बताई गई है। जबकि चालक का कोई पता नहीं है।