फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम मुरादाबाद में, सतर्कता संभल में

विज्ञापन
सीएम के आगमन की आशंका के तहत रविवार को खुला चंदौसी पालिका का कार्यालय। - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
चंदौसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ मुरादाबाद में थे, लेकिन संभल जिले में अधिकारियों के चेहरे पर हवाइयां उड़ रही थी। भारी वाहनों को मुरादाबाद की ओर जाने से रोक दिया गया था। जिलाधिकारी के आदेश पर रविवार को भी सभी कार्यालय कार्य दिवस की भांति खुले थे लेकिन अधिकारी अपने आवासों पर ही रहे। वहीं से अपने मिलने वालों व साथी अधिकारियों से फोन पर संपर्क बनाए हुए थे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुरादाबाद आगमन की सूचना पर शनिवार को ही जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने सभी अधिकारियों कर्मचारियों को आदेशित किया था कि वह रविवार को भी कार्य दिवस की तरह ही कार्यालय खोलकर कार्य करेंगे।
मुख्यमंत्री कहीं भी आकर निरीक्षण कर सकते हैं। यही कारण रहा कि सभी सरकारी कार्यालय रोजमर्रा की भांति खुले रहे। हालांकि अधिकांश कार्यालय में कर्मचारी तो नजर आए लेकिन अधिकारी नदारद ही रहे। लेकिन सतर्कता के साथ आवासों पर रहकर सीएम की लोकेशन पर नजर बनाए रहे।
विज्ञापन

ताकि यदि सीएम संभल जिले की ओर चले तो वह तत्काल अपने कार्यालय पहुंच सकें। यातायात निरीक्षक व थानाध्यक्षों ने सुबह से ही मुरादाबाद की ओर जाने वाले भारी वाहनों को चंदौसी में ही रोक दिया। जिन्हें देर शाम को जाने की लिए हरी झंडी दी गई। दिनभर यह वाहन चंदौसी में ही खड़े मुरादाबाद से सीएम के जाने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें