फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुकर्म के बाद की हत्या: पैसों का लालच देकर किशोर को ले गया था जंगल, गला दबाकर बोरे में भरा शव, ऐसे हुआ खुलासा

Fri, 19 May 2023 09:09 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, संभल

सार

चार मई को 14 वर्षीय किशोर लापता हुआ था। पांच मई को गुमशुदगी दर्ज की गई थी। 14 मई को किशोर का कंकाल गांव के नजदीक स्थित मक्का के खेत में मिला था। जिसकी पहचान किशोर के परिजनों ने कपड़ों के माध्यम से की थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल के असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव में स्थित मक्का के खेत में मिले किशोर के कंकाल का राजफाश हो गया है। आरोपी ने किशोर की हत्या दुष्कर्म के बाद की थी। यह हत्या की वारदात को उस समय अंजाम दिया था जब किशोर ने दुष्कर्म की बात घर जाकर बताने की कही थी। यह जुर्म आरोपी ने पुलिस के सामने कबूल किया है। इस जघन्य हत्याकांड का खुलासा अपर पुलिस अधीक्षक डा. श्रीशचंद्र ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में किया। 

विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चार मई को 14 वर्षीय किशोर लापता हुआ था। पांच मई को गुमशुदगी दर्ज की गई थी। 14 मई को किशोर का कंकाल गांव के नजदीक स्थित मक्का के खेत में मिला था। जिसकी पहचान किशोर के परिजनों ने कपड़ों के माध्यम से की थी। बताया कि मौके पर मिले तथ्यों से स्पष्ट हुआ कि किशोर की हत्या कर शव छिपाया गया था। इसी क्रम में असमोली थाना प्रभारी संजय सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई। जांच पड़ताल में किशोर के गांव निवासी युवक बिलाल पर शक हुआ। 


हिरासत में लेकर पूछताछ की तो बिलाल ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि वह चार मई को रुपयों का लालच देकर किशोर को अपने साथ जंगल ले गया था। इसी दौरान मक्का के खेत में किशोर के साथ कुकर्म की घटना को अंजाम दिया था। किशोर ने जब घर जाकर बताने की धमकी दी तो उसको वहीं गिराकर उसका गला दबा दिया। इसके बाद उसको कट्टे में बंद कर मौके से भाग गया था। वहीं कंकाल मिलने के बाद पुलिस ने नमूना डीएनए की जांच के लिए लैब भेजा है। जिससे स्पष्ट हो सके कि कंकाल किशोर का ही है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया है।

 

किशोर की हत्या करने वाले आरोपी ने कुकर्म की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने घटना का खुलासा कर दिया है। आरोपी को न्यायालय से जेल भेज दिया गया है। डॉ. श्रीशचंद्र, एएसपी, संभल।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें