फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर तैयार की जाए स्वच्छता कार्य योजना : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले भर में प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर स्वच्छता कार्य योजना शीघ्र तैयार की जाए, जिससे कि ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई बेहतर हो सके। यह बात डीएम मनीष बंसल ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों से कही।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि इसके अलावा हर गांव के मुख्य मार्गों व चौराहों समेत सार्वजनिक स्थानों पर कम से कम 20-20 स्ट्रीट लाइटें लगवाई जाएं, जिससे कि ग्राम पंचायतें जगमग रहें। इस बीच डीएम ने सामुदायिक शौचालय, व्यक्तिगत शौचालय, पंचायत भवन, अंत्येष्टि स्थल, ग्राम पंचायत स्तर पर पुस्तकालय व सीसीटीवी कैमरा, ऑपरेशन कायाकल्प योजना में होने वाले कार्यों व ग्राम स्वच्छता कार्य योजना आदि पर विस्तार से बातचीत की। वहीं डीएम ने निर्माणाधीन सामुदायिक शौचालयों को शीघ्र पूूर्ण कराए जाने को कहा। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर जो समूह सक्रिय हैं, उनका भुगतान यथाशीघ्र करें तथा जो समूह सक्रिय नहीं है, उनका मानदेय काटा जाए। इसके अलावा सभी बीडीओ व एडीओ पंचायत व्यक्तिगत शौचालयों पर भी ध्यान दें। व्यक्तिगत शौचालय के सत्यापन कार्य में तेजी लाई जाएं। सभी बीडीओ इसकी समीक्षा करें। फर्जी सत्यापन मिलने पर कार्रवाई तय की जाए। प्रत्येक ग्राम पंचायतों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं, जिससे ग्राम पंचायतों में घटनाओं पर नियंत्रण रखा जा सके। जिले में एक कंट्रोल रूम भी बनाया जाए, ग्राम पंचायतों के सीसीटीवी कैमरों की गतिविधियों की निगरानी रहे। कक्षों में टाइल्स लगवाए जाएं। इस दौरान सीडीओ कमलेश सचान, पीडी रमेश चंद्र, डीपीआरओ जाहिद हुसैन व डीआईओ बृजेश कुमार समेत बीडीओ असमोली व सभी एडीओ पंचायत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें