फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कक्षा पांच की छात्रा ने फंदे से लटक कर दी जान, डीजे पर डांस करने पर मां ने डांट दिया था

Fri, 09 May 2025 01:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन (संभल)। कैलादेवी थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी का शव बृहस्पतिवार को पेड़ पर फंदे से लटका मिला है। परिजनों ने बताया कि किशोरी को डीजे पर डांस करने को लेकर मां ने डांट दिया था। इससे आहत होकर किशोरी ने जान दे दी। घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को नहीं दी है।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि बुधवार को गांव में ही पड़ोसी के घर शादी समारोह था। इसमें डीजे लगाया गया था। किशोरी भी रात में अपनी सहेलियों के साथ डांस करने के लिए पहुंच गई। इसकी जानकारी किशोरी की मां को हुई तो उन्होंने घर लाकर डांट लगा दी। इससे किशोरी आहत हो गई। बुधवार की रात ही किसी समय घर से निकल गई और पेड़ से फंदा लगाकर लटक गई।
बृहस्पतिवार की सुबह ग्रामीणों ने शव लटका देखा तो परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने बताया कि किशोरी गांव के विद्यालय में कक्षा पांच की छात्रा थी और अपने चार बहन-भाइयों में सबसे बड़ी थी। वहीं, दूसरी ओर परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया है। थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि किशोरी के फंदे से लटक कर जान देने की कोई सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें