गुन्नौर(संभल)। कस्बे की नरौरा रोड पर बिचपुरी गांव के पास सड़क पर बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े आठ बजे एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर आगे चल रही टैक्टर-ट्राली में जा घुसी। हादसे में जिला बुलंदशहर के गांव छतारी निवासी रुशांत शर्मा, अंशुल, भानु, अर्जुन शर्मा व सतेंद्र शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर आई एंबुलेंस घायलों को लेकर सीएचसी ले आई। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने घायलों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।