बहजोई (संभल)। बीएसए अलका शर्मा ने बृहस्पतिवार को गांव मदारा के प्राथमिक विद्यालय व उच्च प्राथमिक विद्यालय सादातबाड़ी का निरीक्षण किया। सादातबाड़ी के प्राथमिक विद्यालय के बच्चे गणित का सवाल हल नहीं कर पाए। जबकि मदारा के प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षामित्र गैरहाजिर मिलने पर चेतावनी दी।
बृहस्पतिवार को बीएसए सर्वप्रथम मदारा स्थित प्राथमिक विद्यालय पहुंचीं। विद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या मिलने पर उन्होंने उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए।साथ ही देरी से स्कूल पहुंचने पर शिक्षामित्र ज्योति यादव व सुभाष बाबू को चेतावन दी। विद्यालय में पंजिका का डिजिटलाईजेशन भी नहीं मिला और विद्यार्थियों की शिक्षा का स्तर भी ठीक नहीं था। इसके अलावा शिक्षामित्र धर्मपाल सिंह के उपस्थिति कॉलम में अनाधिकृत रूप से आकस्मिक अवकाश दर्ज करने पर प्रधानाध्यापक अरमान खान का जुलाई माह का वेतन रोकने के निर्देश दिए। साथ ही सप्ताह भर में स्पष्टीकरण देने मांगा है। इसके बाद उन्होंने उच्च प्राथमिक विद्यालय सादातबाड़ी का निरीक्षण किया। जहां पर विद्यार्थी बोर्ड पर गणित के जोड़ व घटाव प्रश्न हल नहीं कर पाए। इसको लेकर प्रधानाध्यापक अनेकपाल सिंह को चेतावनी देते हुए सुधार को कहा गया।