फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, महिला समेत चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई। थाना क्षेत्र के गांव रम्पुरा राम रायपुर में रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। घटना में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। इनमें दो लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर स्थिति को नियंत्रित किया। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गांव में खेत से मूंग की कच्ची फसल उखाड़ने के आरोप को लेकर सोनी उर्फ सोनपाल और दूसरे पक्ष के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो बाद में गाली-गलौज और मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले।
बताया गया कि मारपीट के दौरान एक पक्ष के लोगों ने ललतेश के घर में घुसकर हमला किया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक युवक को घर से घसीटकर मारपीट करते हुए दिखाए जाने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन

घटना में एक पक्ष की विमलेश पत्नी हरपाल, उनका पुत्र ललतेश और पुत्री प्रवेश घायल हुए, जबकि दूसरे पक्ष से सोनपाल के सिर में गंभीर चोट आई। प्राथमिक उपचार के बाद विमलेश और सोनपाल की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
थाना प्रभारी धीरज सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने से चार लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। गांव में शांति व्यवस्था बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें