फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दावे फेल, भीषण गर्मी में बिजली कटौती से लोग त्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नगर के मुख्य बाजार और कोटपूर्वी में इन दिनों बिजली आपूर्ति की समस्या है। लोगों को तय शेड्यूल 22 घंटे के स्थान पर मुश्किल से 15 घंटे आपूर्ति मिल रही है। इससे वे परेशान हैं, उन्हें भीषण गर्मी में पसीना बहाना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि जिस तरह के दावे किए जाते हैं, वैसे ही सप्लाई मिलनी चाहिए, ताकि भीषण गर्मी में तो लोगों को पसीना न बहाना पड़े।
विज्ञापन

00000
यह बोले लोग
बिजली बार-बार ट्रिप होती रहती है। ट्रिपिंग फॉल्ट का कारण बन रही है। आपूर्ति खराब मिल रही है। निर्धारित शेड्यूल से हटकर आपूर्ति हो रही है। यह समस्या पूरे दिन बनी रहती है। अधिकारियों का इसका समाधान कराना चाहिए।
प्रदीप कुमार गुप्ता, अधिवक्ता।
0000
आपूर्ति मुश्किल से 14 घंटे ही मिल रही होगी। कई बार इसकी शिकायत अधिकारियों से की है लेकिन सुनवाई नहीं हो सकी। फोन करके पूछने पर यहां फॉल्ट, वहां फॉल्ट या अन्य किसी समस्या का हवाला देकर इतिश्री कर ली जाती है। समस्या जस की तस बनी हुई है। गर्मी में राहत नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

दीपक गुप्ता, कोटपूर्वी
000

दिन में बिजली कितनी बार आएगी और जाएगी यह तय करना ही मुश्किल हो रहा है। कभी आधा घंटा तो कभी पूरे घंटे तक आपूर्ति गुल हो जाती है। नतीजा गर्मी में पसीना बहाना पड़ता है।
जागेश गंभीर, कोटपूर्वी
000
दोपहर के समय बाजार में गर्मी पीक पर होती है। इस अवधि में कूलर भी मुश्किल से राहत दे पाता है। लेकिन बीच-बीच में आपूर्ति न मिलने से कोई राहत नहीं मिल रही है। निर्बाध आपूर्ति का दावा कागजों तक सीमित रह गया है। धरातल पर काम होना चाहिए। ताकि लोगों को राहत मिलेें।
अवधेश वार्ष्णेय, मेडिकल संचालक
000
गर्मी में कुछ समस्या बनी रहती है। कभी कहीं फाल्ट हो जाता है तो कभी ओवरलोडिंग की समस्या बन जाती है। हालांकि, इससे निपटने का भरपूर प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा। ताकि, लोगों को निर्बाध आपूर्ति मिल सकें।
विज्ञापन

संतोष त्रिपाठी, एसडीओ, शहर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें