संभल। दिवाली से पहले विद्युत विभाग अपने सिस्टम को ठीक करने में जुट गया है। कुछ सब स्टेशनों पर शुक्रवार को मरम्मत होगी। हयातनगर, सरायतरीन समेत कई क्षेत्रों में शुक्रवार को दिन में दस से एक बजे तक आपूर्ति बंद रहेगी। हाइडिल कॉलोनी, चौधरीसराय, हयातनगर सब स्टेशन से जुड़े सभी फीडर छह नवंबर को बंद रहेंगे। हयातनगर, सरायतरीन, सैफ खां सराय, नूरियोसराय, मुरादाबाद रोड, मोहल्ला ठेर, चंदौसी चौराहा, एसडीएम कोर्ट, वाटर वर्क्स, आदमपुर रोड, बरखेरियान, कोटपूर्वी, दीपासराय, मनोकामना क्षेत्र, अंजुमन चौराहा आदि क्षेत्रों को शुक्रवार को दिन में तीन घंटे यानि दस से एक बजे तक बिजली नहीं मिल सकेगी। तहसील संभल के नाम से स्थापित सब स्टेशन से जुड़े फीडरों पर सात नवंबर को दिन में दस बजे से एक बजे तक शट डाउन रहेगा। जिला अस्पताल, चमनसराय, चमन सराय, मिया सराय, रोडवेज वाला क्षेत्र, यशोदा चौराहा, आलम सराय क्षेत्र को बिजली नहीं मिलेगी। यह जानकारी उप खंड अधिकारी यशपाल ने दी है।