फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी ने गवां मे अल्ट्रासाउंड केंद्र की मशीन को सील किया

विज्ञापन
गुन्नौर तहसील के कस्बा गवां में अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर बंद कराते डिप्टी सीएमओ अजफर कमाल। - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
संभल। मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर प्रशासन की नजर टेढ़ी हो गई है। चार दिन के भीतर दूसरी बड़ी कार्रवाई की गई है। संभल में 28 अक्तूबर को दो अल्ट्रासाउंड केंद्रों की मशीनें सील की गईं। अब शनिवार को गवां में शिखर अल्ट्रासाउंड केंद्र की मशीन को सील किया गया है।
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अजफर कमाल ने बताया कि गवां में फर्जी तरीके से अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालित होने की जानकारी मिलने पर गुन्नौर के उप जिलाधिकारी प्रेमचंद ने शनिवार को दोपहर चेकिंग की थी। इसके बाद उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को अवगत कराया। स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ वह मौके पर गए। शिखर अल्ट्रासाउंड केंद्र की मशीन को सील किया गया है। इससे पहले संभल में क्वालीफाइड चिकित्सक के बिना दो अल्ट्रासाउंड केंद्र चलते मिले थेे। इन केंद्रों की चेकिंग की गई तो यह भी पता लगा कि जो स्टाफ मशीनें संचालित कर रहा है, वह भी अयोग्य है। इसे लेकर दोनों केंद्रों के खिलाफ सीजेएम कोर्ट केस दायर किया गया है। गवां के शिखर अल्ट्रासाउंड के खिलाफ भी केस दायर किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि गवां में एक और अल्ट्रासाउंड केंद्र फर्जी तरीके से संचालित है। उसे भी नोटिस दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें