फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध के टैंकर की चपेट में आने से बाइक महिला की मौत, पति सकुशल बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। चंदौसी में फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे बाइपास पर बदायूं चुंगी के पास दूध के टैंकर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई जबकि उसका पति सकुशल बच गया। पुलिस ने आरोपी चालक व क्लीनर को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया है। महिला अपने पति के साथ बेटी के घर मिलने जा रही थी।
विज्ञापन

चंदौसी के मोहल्ला प्रगति विहार कॉलोनी के प्रमोद कुमार शर्मा सेवानिवृत्त अग्निशमन अधिकारी हैं। शुक्रवार की दोपहर वह बाइक से अपनी पत्नी संतोष शर्मा (58) के साथ बाइक से अपनी बेटी के घर गणेश कॉलोनी जा रहे थे। फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे बाइपास रोड स्थित बदायूं चुंगी पर उनकी बाइक पीछे से आ रहे दूध के टैंकर की चपेट में आ गई। इस दौरान दोनों पति पत्नी सड़क पर जा गिरे। महिला का सिर सड़क से जा टकराया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर मौजूद पुलिस ने एंबुलेंस से घायल महिला को सीएचसी भिजवाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में प्रमोद कुमार सकुशल बच गए। बदायूं चुंगी पर तैनात पुलिस ने आरोपी टैंकर चालक व क्लीनर को हिरासत में ले लिया। उधर, पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें