फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव के दौरान बवाल नहीं होने देगा प्रशासन

Thu, 16 Nov 2017 01:49 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
विज्ञापन
बहजोई थाना में निकाय प्रत्याशियों के साथ बैठक करते एडीएम व सीओ।
विज्ञापन
निकाय चुनाव के दौरान प्रशासन बवाल नहीं होने देगा। जहां पर लाठी चार्च की जरूरत है वहां पर तत्काल लाठी चार्ज होगा। ताकि गोली चलाने की नौबत न बनने पाए। यह बात उप जिलाधिकारी राशिद अली खां ने कही। 
विज्ञापन


 उन्होंने बताया कि कहीं पर भी पुलिस और प्रशासन लाठी चलाने से पीछे नहीं हटेगा। डीआईजी और कमिश्नर की बैठक में भी सख्ती का संदेश दिया गया है। चुनाव की निष्पक्षता प्रभावित करने वाले किसी भी दबंग को पुलिस सलाखों के पीछे करने से नहीं चूकेगी। इस बार चुनाव में उसी तरह की सख्ती देखने को मिलेगी जैसी विधानसभा और लोकसभा चुनाव के दौरान रहती थी। उप जिलाधिकारी बुधवार को तहसील सभागार में नगर पालिका संभल और नगर पंचायत सिरसी के उम्मीदवारों से सीधा संवाद कर रहे थे।

इस दौरान उन्होंने परियावली विवाद की नजीर सामने रखते हुए कहा कि जिन लोगों ने परियावली में शांति व्यवस्था को भंग कर दिया था उन पर 1.75 करोड़ की वसूली निकाली गई है। वसूली को स्टे कराने के लिए लोग हाईकोर्ट तक गए पर कहीं राहत नहीं मिली। इसलिए अब लोगों को इससे सबक लेना चाहिए। प्रशासन ने अकेलेे संभल तहसील में 2,000 लोगों को निजी मुचलके भरवा कर शांति व्यवस्था के लिए पाबंद किया है। अगर मुचलका भरने वाले शांति व्यवस्था भँग करते हैं तो उनसे भू राजस्व की तरह मुचलके की धनराशि वसूली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें