फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बारिश से बढ़ी ठिठुरन, तापमान में भी गिरावट

Sun, 29 Dec 2024 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
चंदौसी के बहजोई रोड पर बूंदा-बांदी के बीच गुजरता स्कूटी सवार- संवाद
विज्ञापन
संभल।
विज्ञापन

रिमझिम बारिश से ठिठुरन बढ़ गई है। शनिवार को बूंदाबांदी के साथ आसमान में बादल छाए रहे और हवा भी चलती रही। इससे न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, सर्द हवा चलने से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। लोग सुबह-शाम में घर से निकलने में परहेज कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर सर्दी बढ़ने के साथ ही मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में शनिवार को 700 मरीज पहुंचे। इसमें 200 मरीज वायरल की चपेट के शामिल रहे। डॉ. चमन प्रकाश ने बताया कि सर्दी अब बढ़ रही है। रिमझिम बारिश से वायरल का खतरा बढ़ गया है। इसलिए मरीजों को सर्द हवा से बचाव करने और गर्म कपड़े पहनने के लिए सलाह दी जा रही है। दिन में धूप निकलने के चलते सर्दी कम लगती है लेकिन सर्द हवा शरीर पर असर करती है। वहीं, दूसरी ओर सर्दी बढ़ने के चलते अलाव भी लगने शुरू हो गए हैं। पालिका और नगर पंचायतों की ओर से मुख्य चौराहों पर लकड़ी लगाकर अलाव लगाए जा रहे हैं। जिससे राहगीरों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें