चंदौसी(संभल)। न्यू शाइनिंग स्टार क्लब की ओर से रामबाग धाम के रंगमंच पर शनिवार रात एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का ऐसा प्रदर्शन किया कि दर्शक मंत्रमुग्ध हो उठे। तालियों से पूरा पंडाल गूंज उठा। रामबाग धाम के विशाल रंगमंच पर एकल नृत्य प्रतियोगिता में पांच से 12 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 30 बच्चों ने प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल में डॉ. कविता गुप्ता और हिमानी चंद्रा रहीं। इसमें बच्चों ने बॉलीवुड गानों और भजनों पर नृत्य कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. दुर्गा टंडन और सर्वेश चीनी ने किया।
आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष हनी चंद्रा, उपाध्यक्ष मुदित गर्ग, महामंत्री आलोक वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष सचिन दयाल, उपमंत्री आर्यन वार्ष्णेय, अभिनव शर्मा, निखिल गुप्ता, गिरीश शर्मा, सुभाष चंद्रा आदि का विशेष योगदान रहा।
इस अवसर अंशुल टनाटन, रवि पत्थर, अखिलेश कुमार खिलाड़ी, सौम्य अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल, मौसम गुप्ता, भुवनेश वार्ष्णेय, विकास मेंथा, अनुज अग्रवाल, अर्चित अग्रवाल, अंकित जैन, डॉ. वीरेश कुमार आदि मौजूद रहे।