फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: साधु बनकर आया रावण ने किया माता सीता हरण

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसी(संभल)। हजरतनगर गढ़ी की रामलीला में मंच पर कलाकारों ने माता सीता हरण की रामलीला का मंचन किया। दिखाया गया कि पंचवटी पर रावण की बहन शूर्पणखा अचानक घूमते हुए पहुंची और राम के रूप पर मोहित हो गई। उनसे विवाह का प्रस्ताव रखा, जिसे राम जी ने मना कर दिया। फिर वह लक्ष्मण जी के पास गई। लक्ष्मण के भी मना करने पर वह क्रोधित होकर अपने राक्षसी रूप में आकर सीता को मारने के लिए आगे बढ़ी। तब लक्ष्मण जी ने उसकी नाक काट दी। इसी अपमान का बदला लेने के लिए वह अपने भाई खर दूषण के पास गई। श्रीराम ने खर दूषण का वध कर दिया। तब शूर्पणखा अपने भाई रावण के पास पहुंची और सारी बात रावण को बताई।
विज्ञापन

इसके बाद रावण मारीच को लेकर पंचवटी पर आया और मारीच को सोने का मृग बनाकर स्वयं साधु का रूप धारण करके छल से माता सीता का हरण कर लिया। यह सब दृश्य देखकर सभी दर्शक भाव विभोर हो गए और जय श्री राम के नारों से पंडाल गूंज उठा।
इस दौरान भीष्म शर्मा, देवेंद्र फौजी, रजत चौधरी, विपिन शर्मा, सोनू चौधरी, भूरे चौधरी, नंदकिशोर शर्मा, जितेंद्र शर्मा, विजयपाल सिंह, ब्लॉक प्रमुख पति कुलदीप चाहल, राजेश सिंघल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें