फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पोषाहार वितरण में धांधली का आरोप, गरजी भाकियू

विज्ञापन
पवांसा में स्थित सीडीपीओ कार्यालय पर पोषाहार वितरण में धांधली को लेकर विरोध प्रदर्शन करते भाकिय
विज्ञापन
सरायतरीन(संभल)। सीडीपीओ कार्यालय, पवांसा में भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारियों ने धरना देकर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्रों से बंटने वाले पोषाहार की कालाबाजारी की जा रही है। इस पर कोई अंकुश नहीं है। अधिकारियों से मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की गई। सुधार न होने पर अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। भाकियू अराजनैतिक के ब्लॉक अध्यक्ष शंकर सिंह यादव ने बताया कि लाभार्थियों को पोषाहार का वितरण नहीं हो रहा है। सांठगांठ करके कालाबाजारी की जा रही है। इसकी जांच अन्य विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी से कराई जाए। साथ ही यदि कोई इस संबंध में सवाल उठाता है तो उससे अभद्रता और गाली गलौज की जाती है। झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जाती है। शिकायत करने पर फर्जी निस्तारण कराया जा रहा है। शासन और जिला स्तरीय अधिकारियों को गुमराह किया जा रहा है।
विज्ञापन

बताया कि क्षेत्र के खिरनी मोहिउद्दीनपुर, मिलक धुरैटा, निबौरा, धुरैटा, सिकंदरपुर सराय, मंगलपुर आदि गांवों में वितरण की जांच कराई जाए। जल्दी ही मामले में कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन के पदाधिकारी अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। इस दौरान विजय यादव, यशपाल यादव, जबर सिंह, बृजेश कुमार, अतर सिंह यादव, वीरेश कुमार, हर प्रसाद आदि रहे।
0000

धांधली और कालाबाजारी के संबंध में साक्ष्य मिलेंगे तो जांच भी कराई जाएगी। यदि कहीं लाभार्थियों को समस्या है तो वह इसकी शिकायत कार्यालय पर लिखित में दें ताकि जांच कराई जाए और फिर कार्रवाई भी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

-महेश कुमार, डीपीओ, संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें